पीजीआई में स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी हुए सम्मानित
लखनऊ। 80 वें स्वतंत्रता दिवस संजय गांधी पीजी में धूमधाम से मनाया गया। निदेशक राधा कृष्ण धीमान ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर राधाकृष्ण धीमान ने बताया कि 450 न्यू फैकल्टी और सलोनी हार्ट सेंटर स्टार्ट होने जा रहा है एसजीपीजीआई एनआईआरएफ रैंक में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का चयन 2026 के 100 संकाय सदस्यों में किया गया वर्ल्ड में रैंकिंग मे 150 पायदान ऊपर आया। भारत में 3 नंबर पे इंस्टीट्यूट आया डॉ. अतुल नेफ्रो को इस क्षेत्र के लिए 3 करोड़ रुपये का फंडिंग मिला है। नेक ए ++ रैंकिंग पी जी आई को मिला है जीनोम सीक्वेंसिंग की नई लैब जल्द ही शुरू होगी।कार्यक्रम में नर्सिंग व अन्य संवर्ग के कर्मचारी एवं छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर राधाकृष्ण धीमान और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
