नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा में नई पहल करते हुए नेपाल और इंडोनेशिया के साथ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रदेश के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने नई दिल्ली में नेपाल और इंडोनेशिया के दूतावासों में अलग-अलग बैठकों के दौरान संस्कृत अनुसंधान,शैक्षणिक आदान-प्रदान और संयुक्त शोध को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की।

सचिव दीपक कुमार ने नेपाल दूतावास में कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा से भेंट कर संस्कृत के वैश्विक महत्व और भारत-नेपाल के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

बैठक में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू), संयुक्त अनुसंधान, शिक्षक एवं छात्र आदान-प्रदान और संस्कृत अध्ययन के विस्तार पर चर्चा हुई।

डॉ. थापा ने उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नेपाल की संस्कृत परंपरा अत्यंत समृद्ध है और दोनों देशों के सहयोग से संस्कृत शिक्षा एवं अनुसंधान को नई गति मिलेगी।

दीपक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह संस्कृत को सरल एवं व्यवहारिक भाषा मानते हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से इसके अध्ययन और शुद्ध उच्चारण को अधिक सुगम बनाने पर बल देते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक नवाचार कर रही है तथा राज्य के सभी 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, संस्कृत ग्रामों और विभिन्न गुरुकुलों में संगोष्ठियां, व्याख्यान, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आधुनिक समाज में संस्कृत की प्रासंगिकता को रेखांकित करना है।

इसी क्रम में सचिव दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास में कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको से भी मुलाकात कर उत्तराखंड और इंडोनेशिया के बीच संस्कृत तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिए जाने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संस्कृत आयोग के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इस संबंध में देशभर से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इन सुझावों को विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित होने से संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई गति मिलेगी।

दीपक कुमार ने कहा कि इंडोनेशियाई भाषा में आज भी संस्कृत मूल के अनेक शब्द प्रचलित हैं, जो दोनों देशों के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों के प्रमाण हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया इंडोनेशिया यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भी स्वीकार किया था कि इंडोनेशियाई भाषा का बड़ा हिस्सा संस्कृत से प्रभावित है।

उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय और उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन कर संयुक्त अनुसंधान, शिक्षक एवं छात्र आदान-प्रदान तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग विकसित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह पहल संस्कृत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के साथ भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को भी मजबूत करेगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे