निघासन कस्बे में स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती
शहनूर अली
निघासन-खीरी,05 अगस्त(तरुणमित्र)। कस्बे स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर.एस. कुशवाहा ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा समाजवादी मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी एवं संघर्षशील व्यक्तित्व से देशभर के समाजवादियों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को पंडित जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देती है, जिसे आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष भंडारी यादव, रामासरे यादव, माजिद अली, डॉ. निसार अहमद, नेत्र प्रकाश मिश्रा, मनोज वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, ध्रुव मौर्य, विपिन वर्मा, पवन वर्मा, रवि यादव, श्रवण यादव, रमेश मौर्य, राजू मिश्रा, उमाशंकर यादव, बालकराम मौर्य, संदीप यादव, राजेंद्र यादव, हेतराम मौर्य, ईदी खां, लेखराम भास्कर, अनुपम वर्मा, सुबोध वर्मा, खूबलाल वर्मा, रामबहादुर मौर्य, दामोदर मौर्य, पतिराम मौर्य, रंगीलाल, भगौती लाल सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
