बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को थाना खीरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,04 अगस्त(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना खीरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपू यादव पुत्र तौलेराम उर्फ बरकत यादव, निवासी ग्राम छंगा गौढ़ी, थाना एवं जिला खीरी (उम्र लगभग 20 वर्ष) को जगसड़ तिराहे से गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना खीरी में मु0अ0सं0 0486/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पशुपतिनाथ तिवारी, कांस्टेबल पंकज निर्मल एवं कांस्टेबल जोनी शामिल रहे।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

'वाइको इन पार्लियामेंट' के लोकार्पण में राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता...
राष्ट्रीय 
मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

छह अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला

मऊ ।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 