हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

कर्मचारियों ने की समझौते लागू करने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

इसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने छह अगस्त से प्रदेश भर में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में कई घंटे तक चली बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता.

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया ये खबर भी पढ़े : होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कमिश्नर एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, हरियाणा अग्निशमन विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी तथा निकाय एवं अग्निशमन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कर्मचारी पक्ष की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण.

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज, वरिष्ठ प्रधान राजीव खत्री, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, सुनील सारवान सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व अन्यों ने आरोप लगाया कि सरकार ने 13 मई को हुए समझौते को लागू न करके कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है।

उन्होंने बताया कि 13 मई के समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क तथा फायर विभाग के ड्राइवर एवं फायरमैन को 30 जून तक पक्का करने, सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने,

तब तक बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन एवं श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करने, लंबे समय से रिक्त पड़े सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के पदों पर नियमित भर्ती करने, एक्स-ग्रेशिया नीति की शर्तों में संशोधन कर कच्चे कर्मचारियों को उसका लाभ देने, 58 एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कच्चे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं 5 लाख सम्मान राशि देने,

चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को पुन: ड्यूटी पर लेने, सफाई कर्मचारियों को 5,000 रुपये जोखिम भत्ता तथा फायर कर्मचारियों को वर्दी एवं जोखिम भत्ता देने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर एवं भविष्य में शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख की सहायता राशि तथा नियमित नौकरी देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आज की बैठक में भी इन सहमत मांगों के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं कर सकी और केवल आश्वासन देती रही।

सरकार के इस रवैये से नाराज होकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 6, 7 और 8 अगस्त की तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 8 अगस्त तक सरकार सहमत मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती, तो कर्मचारी संगठन तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे