नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ सैलाब 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी

उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन की होड़ में हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, सावन सोमवार और नागपंचमी का एक ही दिन योग होने से उज्जैन के महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बनाए गए बैरिकेडिंग जोन में अत्यधिक भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और दम घुटने जैसी स्थिति निर्मित हो गई। 

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

b75fe39bd1470b084cdcaada68be9725_1098461525

भीड़ के दबाव में सागर (15) पुत्र मांशीष, निवासी किसनपुरा, सजीव नोनू चौधरी (36) निवासी दरभंगा, बिहार, खुशी (20) पुत्री माधव राव, निवासी बड़ा गणेश, ग्वालियर, हरीशचंद (26) पुत्र अशोक, निवासी वासना, गुजरात, तुलसी (15) पुत्री जय प्रकाश, निवासी गुजरात, जय (12) पुत्र जय धवन, निवासी गुजरात सहित कुल 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद परिजन और सुरक्षाकर्मियों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।

वर्ष में केवल एक बार खुलते हैं मंदिर के पट

महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोला जाता है। इस बार रविवार रात 12 बजे पट खोले गए, जो सोमवार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। दुर्लभ संयोग के कारण देश भर से लाखों भक्त उज्जैन पहुंचे। दोपहर तक करीब 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के और 2.60 लाख से अधिक भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे।

घटना को लेकर प्रशासन सतर्क
भीड़ के विशाल आंकड़े को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। घटना के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्र में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं की स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

ढाका। उच्च स्तरीय बैठक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपनी उम्मीद दोहराते हुए, बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

देवरिया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तौल की गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने शिकंजा कसना शुरू...
उत्तर प्रदेश 
   बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

यूपी सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की वृद्धि

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
यूपी सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की वृद्धि

आठ साल से जर्जर सड़क, गड्ढों और कीचड़ से परेशान ग्रामीण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता