उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज ने भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन-अभिषेक किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नागपंचमी के अलावा पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहते हैं

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के तृतीय तल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी पर रविवार मध्यरात्रि 12 बजे खोल दिए गए। पट खुलते ही यहां देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू किए। दर्शन का सिलसिला सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे तक यानी 24 घंटे जारी रहेगा।

गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित इस मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलते हैं। रविवार मध्य रात्रि को मंदिर के पट खुलने से करीब आधे घंटे पहले रात 11:30 बजे प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई। मध्य रात्रि में पट खुलने के बाद श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज ने भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रथम पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

उज्जैन में आज निकलेगी महाकाल की पहली शाही सवारी, चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन ये खबर भी पढ़े : उज्जैन में आज निकलेगी महाकाल की पहली शाही सवारी, चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में देंगे दर्शन

भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर महाकाल मंदिर के तीसरे तल पर स्थित है। नागपंचमी के अलावा पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहते हैं। इसी कारण नागपंचमी पर होने वाले दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इस बार नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के एक ही दिन होने से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

तीन बार होगी विशेष पूजा

नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा की परंपरा है। पहली पूजा रविवार मध्यरात्रि पट खुलने के बाद हुई। दूसरी विशेष पूजा सोमवार दोपहर 12 बजे श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से की जाएगी। शाम को भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित भगवान नागचंद्रेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

नागचंद्रेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शन प्रवेश व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश कर्कराज पार्किंग स्थित प्रवेश द्वार से निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु कर्कराज से प्रवेश कर भील समाज धर्मशाला, गोंड मोहल्ला, चारधाम, हरसिद्धि चौराहा एवं बड़ा गणेश होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक-4 से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद विश्रामधाम होते हुए श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे तथा प्रीपेड बूथ से बाहर निकलेंगे। निकासी के पश्चात श्रद्धालु 24 खंबा रोड से होते हुए पुनः कर्कराज की ओर जाएंगे।

नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन प्रवेश शीघ्र दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का प्रवेश हरसिद्धि पाल की ओर से निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु बड़ा गणेश मार्ग से होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक-5 से प्रवेश करेंगे और विश्रामधाम होते हुए श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत प्रीपेड बूथ से निकासी कर 24 खंबा रोड होते हुए पुनः हरसिद्धि पाल की ओर जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव...
उत्तर प्रदेश 
देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारी मारे

इस्लामाबाद। बलोचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र कराने के लिए सशस्त्र अभियान का नेतृत्व कर रहे संगठन ने सेना को भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारी मारे

उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

नागपंचमी के अलावा पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहते हैं
राज्य  मध्य प्रदेश 
उज्जैन में नागपंचमी पर मध्यरात्रि को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, लगातार 24 घंटे होंगे दर्शन

बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) से जुड़े कर्मचारियों के लिए अस्पताल से मुफ्त इलाज कराने के लिए अपनी...
बिना ESIC ई-पहचान कार्ड रुक जाएगा मुफ्त इलाज, UMANG ऐप से करें डाउनलोड

मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 17 अगस्त 2026: मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर...
राष्ट्रीय 
मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव...
उत्तर प्रदेश 
देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प