सीएम ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति, जीव-जन्तुओं और समस्त चराचर जगत के साथ आत्मीय एवं संवेदनशील सम्बन्ध स्थापित करने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा रही है। नाग पंचमी इसी सांस्कृतिक चेतना, प्रकृति के प्रति सम्मान और जीव-जगत के प्रति करुणा का प्रतीक पर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में नागों का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। हमारे धर्मशास्त्रों में नागों को विभिन्न स्वरूपों में पूजनीय माना गया है। भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर विराजमान होते हैं, जबकि भगवान शिव के अलंकारों में सर्प का विशेष स्थान है। नागों का सम्बन्ध शक्ति, जागृत चेतना, संरक्षण और आध्यात्मिक साधना से भी जोड़ा गया है। सावन मास में भगवान शिव की आराधना और नाग पंचमी का पर्व इस आध्यात्मिक परम्परा को और अधिक विशिष्ट बनाता है।

यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित ये खबर भी पढ़े : यूपी 112 मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 701 पुलिसकर्मी सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नाग पंचमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोक-संस्कृति और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। भारतीय जीवन-दर्शन ने सदैव मनुष्य और प्रकृति के बीच सन्तुलन तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संरक्षण का संदेश दिया है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पारम्परिक रूप से कुश्ती एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। यह आयोजन हमारी लोक परम्पराओं, ग्रामीण जीवन और सामुदायिक सहभागिता को जीवन्त बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्पराएं हमें केवल आस्था से नहीं जोड़तीं, बल्कि करुणा, सह-अस्तित्व, लोककल्याण और प्रकृति के सम्मान का संदेश भी देती हैं। नाग पंचमी का पर्व इन्हीं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

संत कबीर नगर, 16 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* दिनांक 15 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

स्वतंत्रता दिवस: मदरसे में किया गया झंडा रोहण, भारत माता के लगे नारे

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के दहियर गांव के करिमियां मदरसे में 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस: मदरसे में किया गया झंडा रोहण, भारत माता के लगे नारे

शहीदों के आदर्श को अपनाना सच्ची देशभक्ति-प्रो. जयप्रकाश सिंह।

संत कबीर नगर, 16 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* 80वां स्वतंत्रता दिवस माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में धूमधाम...
उत्तर प्रदेश 
शहीदों के आदर्श को अपनाना सच्ची देशभक्ति-प्रो. जयप्रकाश सिंह।

स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

बाराबंकी। सुकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईको होटल में लोक गायिका के द्वारा प्रस्तुत किए...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस: सूकिती फाउंडेशन के तत्वाधान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

परिसीमन से ज्यादा जरूरी है देश की सीमाओं की सुरक्षा : अखिलेश

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके बलिदान काे किया याद
राज्य  उत्तर प्रदेश 