देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन किया गया।
    उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 
     तिरंगा अभियान संयोजक सुमन पाण्डेय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के 77 हजार 2 सौ 49 स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया।
       ध्वजारोहण कार्यक्रम में विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, सुमन पाण्डेय,विवेक मौर्य,पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरि, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, आकाश वर्मा,अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, कुंवर जय सिंह, जिला कार्यालय मंत्री संतोष सिंह बबलू, जावेद मलिक, अमित सिंह,सागर संगवानी,अंकित अग्रहरि, नंद कुमार तिवारी राना,अतुल मिश्र सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न 17...
शिक्षा-रोजगार  राज्य 
एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य...
राज्य  बिहार 
बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव...
उत्तर प्रदेश 
देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष