बेलरायां-खीरी,16 अगस्त(तरुणमित्र)। श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद, संगीत एवं कौशल विकास की कक्षाएं शुरू की गई हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडे, संतरा देवी, अमित अग्रवाल, इमरान अहमद, यशोदानंदन मिश्र, रामसनेही गुप्ता, समाजसेवी विनय जायसवाल सहित शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विज्ञान मॉडलों को प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, कृषि और आधुनिक तकनीक से संबंधित आकर्षक मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में अतिथियों, शिक्षकों व अभिभावकों को जानकारी दी। विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नई चीजें सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह,शिक्षक,अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।