स्कूलों में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
हाथरस। डी0आर0बी0 इण्टर काॅलज, एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज एवं तरफरा रोड़ स्थित आर0के0एस0के0 इण्टरनेशनल स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारम्भ आर0डी0 पोस्टग्रेजुएट की पूर्व प्राचार्या प्रो0 सुषमा यादव, मीता कौशल, प्रमुख हौम्योपैथ डाॅ0 राजीव लोचन उपाध्याय, संरक्षक रामगोपाल गुप्ता (दाल वाले), डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0), प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, पूनम वाष्र्णेय एवं प्रीति यादव द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया।
इस अवसर पर डी0आर0बी0, एम0एल0डी0वी0 एवं आर0के0एस0के0 इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य एवं रौमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया। ईशिका वाष्र्णेय, गार्गी रावल, वंशिका, युविका, प्रनिका, सौम्या, कीर्तिका, सुहाना, सोनिया, राशी, आराध्या, गुंजन, अंशिका, आकृति, दिव्यांशी, काजल, नायरा, दीपिका, काव्या, अर्पिता, श्रुति, चंचल, तेजस्वी, बबली, राधिका, प्रियांशी, भावना, योग्यिता आदि के द्वारा सुन्दर प्रस्तुतियों ने जन-समूह को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त के 74वंें जन्म-दिन पर उनका शानदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया एवं वक्ताओं ने इनके स्वस्थ्य, चुस्त एवं मस्त जीवन की शुभकामनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्या शैलकान्ता गुप्ता, प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी स्वतंत्र वाष्र्णेय (उपाध्यक्ष), इं0 जगदीश चन्द्र गुप्ता, डाॅ0 डी0के0 जैन, पुनीत कुमार गुप्ता, शाजिया रफीक, खान, हिमांशु वाष्र्णेय, निधि शर्मा, आर0के0 शर्मा, मौ0 दानिश, श्रीमती वीनू, नीतू, नीरू गुप्ता, सोनू शर्मा, शारदा रावत, प्राची शर्मा, तमन्ना जैन, जीतू अरोरा, पुनीत वाष्र्णेय, सत्यवती, मुस्कान शर्मा, श्रुुति कौशिक, संजय कुमार, भीकेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, रवि शर्मा आदि का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अजय कुमार गौड़, डाॅ0 रेखा, रिद्धी अग्रवाल एवं ऊष्मा राजपूत द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले अनिल शर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के हाथरस ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह निरंतर काम कर रहे हैं।
