स्वतंत्रता दिवस पर मुख्तार अहमद बाबा ने किया ध्वजारोहण
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्तार अहमद बाबा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से वसीम अहमद अर्शी ने मुख्तार अहमद बाबा तथा सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्तार अहमद बाबा ने छात्र-छात्राओं को मेडल और पेंसिल बॉक्स वितरित किए। सम्मान और पुरस्कार पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जुनैद खान, नंदराम, मोहम्मद अखलाक, राममूर्ति सागर, राजकुमार, रंजीत ठाकुर सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
