जामिया इमदादिया अस्सुन्निया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बदायूं। तहरीक़-ए-इस्लाहुल मुस्लिमीन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की निगरानी में संचालित जामिया इमदादिया अस्सुन्निया, मोहल्ला क़बूलपुरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जामिया के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मैनेजर क़ारी गुलाम दस्तगीर क़ादरी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे को मजबूत बनाने की सीख दी। प्रधानाचार्या आलिमा फ़ाज़िला क़ारिया यशफ़ीन ज़हरा क़ादरिया ने भी बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराया और शिक्षा, अनुशासन, अच्छे संस्कार व मेहनत के साथ देश की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय गान भी गाया। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में देश की शांति, सुरक्षा, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
