स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज
छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे सरस्वती वंदना, नाटक, डांस, भाषण और कव्वाली; प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक, डांस, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कव्वाली की विशेष प्रस्तुति भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और सभी प्रस्तुतियों की तैयारी पूरी कर ली गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी के लिए मिठाई वितरण की भी व्यवस्था की गई है।
प्रधानाचार्य चंद्रदेव पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
