सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सुपारी की खेती: भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 63 फीसदी है. देश में लाखों किसान इस फसल पर निर्भर हैं.
सुपारी का नाम लेते ही पान और पूजा-पाठ याद आता है, लेकिन इसकी खेती से किसानों को अच्छी कमाई भी होती है. भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 63 फीसदी है. देश में लाखों किसान इस फसल पर निर्भर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में सुपारी की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है और इससे कितनी कमाई होती है.

भारत में सुपारी उत्पादन के मामले में कर्नाटक पहले नंबर पर है. साल 2023-24 में कर्नाटक में करीब 6.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सुपारी की खेती हुई और लगभग 10 लाख टन उत्पादन दर्ज किया गया. इसके बाद केरल, असम, मेघालय, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य प्रमुख उत्पादक हैं.

नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह ने जैवलिन में दिखाया कमाल ये खबर भी पढ़े : नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह ने जैवलिन में दिखाया कमाल

भारत में साल 2023-24 के दौरान करीब 9.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सुपारी की खेती की गई. इस दौरान देश में लगभग 14 लाख टन सुपारी का उत्पादन हुआ. मौजूदा कीमतों के आधार पर देश में पैदा होने वाली सुपारी का कुल बाजार मूल्य करीब 58,664 करोड़ रुपये है.

सुपारी एक जरूरी बिजनेस फसल है और इसकी खेती से जुड़ा बड़ा बाजार है. देश में करीब 60 लाख लोग सुपारी की खेती पर निर्भर हैं. इसकी खेती के साथ किसान काली मिर्च, केला और कोको जैसी फसलों को भी उगा सकते हैं. इससे एक ही जमीन से अलग-अलग फसलों के जरिए आय का मौका मिलता है.

सुपारी की खेती के लिए गहरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी बेहतर मानी जाती है, लेटराइट, लाल दोमट और जलोढ़ मिट्टी इसके लिए परफेक्ट हैं. यह फसल समुद्र तल से करीब 1000 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाई जा सकती है. इसके लिए 14 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान और करीब 750 से 4,500 मिमी वार्षिक बारिश अनुकूल मानी जाती है.

भारत में पैदा होने वाली सुपारी की विदेशों में भी मांग है. साल 2023-24 में भारत ने करीब 10,637 टन सुपारी का निर्यात किया, जिसकी कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये थी. भारत से सुपारी खरीदने वाले प्रमुख देशों में संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, नेपाल, मलेशिया और मालदीव शामिल हैं.

देश में किसानों के बीच सुपारी की कई किस्में फेमस हैं. इनमें मंगला, सुमंगला, श्रीमंगला, मोहितनगर, तीर्थहल्ली, मेट्टुपलायम और श्रीवर्धन प्रमुख हैं. सुपारी के पौधे लगाने के बाद करीब पांच साल में फल आने शुरू हो जाते हैं. फल करीब तीन-चौथाई पकने पर उनकी कटाई की जाती है और जगह साथ ही मौसम के अनुसार साल में 3 से 5 बार तक कटाई हो सकती है.

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

देहरादून: छह अफसरों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। आईजी एसटीएफ...
उत्तराखंड 
छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

सुपारी की खेती: भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब...
खेती-बाड़ी 
 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

कंटेंट क्रिएशन : अमेरिका की प्रसिद्ध एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) ने कंटेंट क्रिएशन में डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह...
शिक्षा-रोजगार 
अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...
पश्चिम बंगाल 
नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू