डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260814-WA0434कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद जगाई। खबर का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए ग्राम निजामपुर, सिराथू निवासी दीनानाथ पुत्र हरिदत्त को हेलमेट सहित ट्राई-साइकिल प्रदान की। ट्राई-साइकिल मिलने पर युवा के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया का अर्थ केवल तकनीकी विकास और आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का विस्तार नहीं है। इसका वास्तविक उद्देश्य तकनीक के माध्यम से आम नागरिक से सीधे संवाद स्थापित करना, उसकी समस्याओं को समझना और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ना भी है।

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कौशाम्बी के जुझारू युवा की खबर डिजिटल मीडिया में प्रकाशित होने के बाद उनके संज्ञान में आई। इसके बाद उससे प्रत्यक्ष भेंट कर सहायता करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की सकारात्मक शक्ति का उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए तो यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को शासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन सकता है।

संघर्ष और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद युवा के चेहरे पर दिखाई देने वाली मुस्कान, आत्मविश्वास और अदम्य जीवटता सभी के लिए प्रेरणादायी है। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, इच्छाशक्ति और संघर्ष का जज्बा व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे जुझारू व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इनके आत्मविश्वास को मजबूत करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की सार्थकता इसी में है कि तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के बीच मजबूत सेतु बने। डिजिटल माध्यम से सामने आई किसी सूचना के कारण यदि जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचती है तो यह तकनीक के जनकल्याणकारी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

तकनीक के जरिए शासन और जनता के बीच संवाद हुआ सहज

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की जो दूरदर्शी परिकल्पना की है, वह भारत को केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य ऐसा नया भारत बनाना है, जहां तकनीक सुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनकल्याण का माध्यम बने। प्रधानमंत्री की सोच आधुनिक तकनीक को जनसरोकारों से जोड़कर देश को नई दिशा देने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। आज आम नागरिक अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को डिजिटल माध्यमों से सरकार तक पहुंचा सकता है। इससे शासन और जनता के बीच संवाद पहले की अपेक्षा अधिक सहज, त्वरित और प्रभावी हुआ है।

ट्राई-साइकिल को बताया आत्मनिर्भरता का माध्यम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। डिजिटल माध्यमों से सामने आने वाली जनसमस्याओं को संवेदनशीलता से समझना और उनके समाधान की दिशा में कार्य करना जनसेवा की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजन और अन्य जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन, आत्मनिर्भरता और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनानाथ को प्रदान की गई ट्राई-साइकिल महज सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और आगे बढ़ने के संकल्प का माध्यम है। उन्होंने युवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसका साहस और संघर्ष निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने डिजिटल तकनीक को जनसेवा से जोड़कर भारत में विकास और संवेदना का नया अध्याय लिखा है। डिजिटल इंडिया की सफलता तभी पूर्ण होगी, जब तकनीक की पहुंच बढ़ने के साथ उसके केंद्र में मानवता, संवेदना और जनकल्याण भी बना रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप