स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से नगर में चलाया गया चैकिंग अभियान
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं नगर क्षेत्र के चारों थाना प्रभारियों के साथ नगर क्षेत्र के उ0प्र0 रोडवेज बस स्टैण्ड , बस स्टैण्ड की कैंटीन एवं आने जाने वाले बस यात्रियों व अन्य गाडियों की एंटी सवोटाज व डॉग स्क्वाड द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ पैदल गश्त की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, तथा आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निरंतर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर पैदल गश्त, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया , जिससे जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा सभी से राष्ट्रीय पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
