पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारा खून चूसा है। हमने हमेशा कहा है कि सिंधु जल समझौते के माध्यम से हमारा पूरा खून चूस लिया गया है, ये हमारी नदियां हैं और इन पर हमारा पहला हक था। साथ में उमर अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि सिंधु जल समझौते को आगे भी रद्द ही रहना चाहिए।


सिंधु जल समझौता रद्द होने के पक्ष में हैं उमर अब्दुल्ला
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के दावे पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान, कश्मीरियों संग खड़े होने का दावा तो करता है, लेकिन जब पानी के मसले की बात आती है, तो उसकी हमदर्दी गायब हो जाती है। हमारी नदियों के प्रयोग के अधिकार के मामले में वह हमदर्दी कहां थी? 6 नदियों में से, भारत ने पंजाब में बहने वाली तीन नदियां अपने पास रखीं, जबकि हमारी तीन नदियां पाकिस्तान को सौंप दी गईं। तब से हम सिंधु जल समझौते की कीमत चुका रहे हैं। हम चिनाब से पीने का पानी नहीं ले पाए हैं और न ही तुलबुल में बैराज बना पाए हैं। इसलिए खून की हर एक बूंद वाली बात सही थी, सचमुच हमारा खून निचोड़ लिया गया है। सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है और इसे रद्द ही रहना चाहिए।

 पप्पू यादव का तंज, बोले- अब लोग राजनीतिक एजेंडा स्वीकार नहीं करेंगे ये खबर भी पढ़े :  पप्पू यादव का तंज, बोले- अब लोग राजनीतिक एजेंडा स्वीकार नहीं करेंगे


जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य की मांग फिर दोहराई
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग को दोहराया और कहा कि वह इसके लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हाल में जंतर-मंतर पर हुआ विरोध प्रदर्शन तो बस इसकी शुरुआत थी, अभी और भी बहुत कुछ होगा। इससे पहले हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का फैसला केवल PM मोदी और शाह ले सकते हैं।

सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल
श्रीनगर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान, उमर अब्दुल्ला ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की आलोचना की और उनकी Z-प्लस सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा, "हम इस अटैक की कड़ी निंदा करते हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला पहले ही इसकी आलोचना कर चुके हैं। ऐसे अटैक नहीं होने चाहिए। उन पर पहले भी अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। उनके पास Z-प्लस सुरक्षा है लेकिन यह कैसी Z-प्लस सुरक्षा है? यह दूसरी बार है जब उन पर अटैक हुआ है। इस बार तो वे घायल भी हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।"

सबसे पहली बात तो यह है कि ऐसे अटैक दोबारा नहीं होने चाहिए क्योंकि डेमोक्रेसी में ऐसी चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है। डेमोक्रेसी में किसी शिकायत के चलते किसी पर अटैक करना बेहद खतरनाक है: उमर अब्दुल्ला

शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को बताया 'रेड लाइन'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से X पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत ने एकतरफा और अवैध तौर पर सिंधु जल संधि को निलंबित करके खुद को शांति का दुश्मन साबित कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि पाकिस्तान के पानी की हर एक बूंद हमारी रेड लाइन है। जल के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। अगर भारत सही रास्ते पर नहीं आता है, तो हम उसे सीधा जवाब देंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

देहरादून: छह अफसरों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। आईजी एसटीएफ...
उत्तराखंड 
छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

सुपारी की खेती: भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब...
खेती-बाड़ी 
 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

कंटेंट क्रिएशन : अमेरिका की प्रसिद्ध एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) ने कंटेंट क्रिएशन में डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह...
शिक्षा-रोजगार 
अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...
पश्चिम बंगाल 
नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

अंबेडकरनगर। तमसा मार्ग स्थित मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा मां ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू