भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गॉल : भारत और श्रीलंका  के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची है, जिसमें अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार यहां टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज आसान नहीं रहने वाली है तो वहीं मौसम भी एक बड़ी चुनौती बनने वाला है। गॉल टेस्ट मैच के पांचों दिन काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते इसका असर मुकाबले पर भी देखने को मिलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

गॉल टेस्ट के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में पांचों दिन के मौसम के हाल को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त को जहां 90 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं 16 अगस्त के दिन 74 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में दोनों दिन के खेल में बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिल सकता है। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो 81 फीसदी अभी बारिश की संभावना है तो वहीं चौथे दिन यह जरूर थोड़ा कम हुई जिसमें 56 फीसदी तक बारिश की संभावना है। इस मुकाबले के आखिरी दिन यानी 19 अगस्त के मौसम को लेकर देखा जाए तो 60 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं हो सकता है।

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी ये खबर भी पढ़े : सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

मौसम के चलते तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
गॉल के मैदान पर खेले गए अभी तक 49 टेस्ट मैचों में यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों का काफी दबदबा देखने को मिला है। वहीं इस बार मौसम को देखते हुए यदि बारिश का इतना खलल पड़ता है तो तेज गेंदबाजों को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है और वह स्पिनर्स के मुकाबले अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं। ऐसे में मौसम और पिच के अनुसार दोनों टीमों के लिए प्लेइंग 11 का फैसला लेना आसान काम नहीं रहने वाला है।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

सुपारी की खेती: भारत दुनिया में सुपारी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब...
खेती-बाड़ी 
 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

कंटेंट क्रिएशन : अमेरिका की प्रसिद्ध एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) ने कंटेंट क्रिएशन में डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह...
शिक्षा-रोजगार 
अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कंटेंट क्रिएशन डिग्री कोर्स

नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...
पश्चिम बंगाल 
नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा...
राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा. :भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिजर्व...
कारोबार 
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप