खालसा इंटर कॉलेज में हुई रंगोली व क्राफ्ट प्रतियोगिता
लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगोली और क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कॉलेज प्रधानाचार्य स.विरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों के कौशल का निरीक्षण किया। रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन गुरमीत कौर,गायत्री ओझा, अलका राय एवं डॉ.रूबी त्रिपाठी की देखरेख में सम्पन्न हुआ जिसमें 35 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
