औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी अंकित कुमार (23) के रूप में हुई है। सुबह करीब पौने पांच बजे 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने खंभा नंबर 1117/26 के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।

सूचना पर आरपीएफ और गैंगमैन मौके पर पहुंचे और ट्रैक से शव को हटाकर किनारे किया। करीब आठ बजे जीआरपी टीम ने शव की तलाशी ली।

मृतक के पर्स से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान बिहार राज्य के नया टोला निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई। घटनास्थल के पास तलाशी के दौरान वीवो कंपनी का टूटा मोबाइल भी बरामद हुआ।

प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक किसी ट्रेन में गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहा था और नींद आने के कारण संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम ये खबर भी पढ़े : लाभार्थियों को योजनाओं का मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

नई दिल्ली । बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी