प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर जा रहे थे।

हनुमानगंज के सरपतीपुर के पास उनकी बाइक पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि रविवार रात प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र एवं गांव निवासी शिवकुमार, अशोक कुमार और लल्लू एक मोटरसाइकिल पर सवार हाेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे।

उतरौला में हुसैन फॉर जस्टिस ने मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट ये खबर भी पढ़े : उतरौला में हुसैन फॉर जस्टिस ने मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट

इसी दौरान सरपतीपुर के पास पानी के कंटेनर लदे मालवाहक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल उपचार के लिए तीनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को उपचार के दौरान देर रात में मृत घोषित कर दिया।

भंडारे में पानी पहुंचाने जा रहा था ऑटो
पुलिस के मुताबिक, जिस मालवाहक ऑटो से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई, उसमें पानी के कंटेनर लदे थे। ऑटो किसी भंडारे में पानी पहुंचाने जा रहा था। पुलिस अब हादसे के समय दोनों वाहनों की स्थिति और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में थरवई थाना क्षेत्र और गांव निवासी शिवकुमार, अशोक कुमार और लल्लू की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है और मालवाहक ऑटो तथा बाइक से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को हुई भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

DPL में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की 21 रन से शानदार जीत

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार रात पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में आउटर...
खेल 
DPL में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की 21 रन से शानदार जीत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू