मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी कैडर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों के अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों एवं दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक एके-56 राइफल, गोला-बारूद और 5.8 किलोग्राम संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की गई।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने आज बताया है कि 16 अगस्त को सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के अलग-अलग स्थानों से आरपीएफ/पीएलए के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिष्णुपुर जिले के नापत अवांग लीकाई निवासी 19 वर्षीय खुमंथेम लानचेनबा मैतेई और इंफाल पश्चिम के लैंगजिंग निवासी 25 वर्षीय ग्रेटसन लोउरेम्बम उर्फ गेरे के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू ये खबर भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

लानचेनबा को वांगोई थाना क्षेत्र के थियाम लीशांगखोंग और गेरे को सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग लेइकिनथाबी शांतिपुर से गिरफ्तार किया गया।

इससे पूर्व, जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा थाना क्षेत्र के खोजौल और चौधरीखाल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एके-56 राइफल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और 9 एमएम पिस्टल के तीन खाली खोखे बरामद किए।

वहीं, 16 अगस्त को सेनापति जिले में एनएच-02 के किनारे खोंगनेम थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान थौबल जिले के काकचिंग बाजार स्थित सोरा मामांग लीकाई निवासी ड्रग्स तस्कर 32 वर्षीय मोहम्मद सलीमुद्दीन और इंफाल पश्चिम के वांगोई निवासी 27 वर्षीय बीएम हाफिज अनीश के रूप में हुई है।

इनके कब्जे से संदिग्ध याबा टैबलेट के 13 पैकेट, जिनका वजन 5.8 किलोग्राम था, तथा एमएन01एएस-6572 नंबर की एक आई20 कार बरामद की गई।

एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने यूएनएलएफ (के) के सक्रिय कैडर, नंगोम शांता मैतेई उर्फ माइकल (45), को इंफाल पश्चिम जिले के रिम्स रोड इलाके से गिरफ्तार किया। वह इंफाल पूर्वी जिले के लाउसांगखोंग अवांग लीकाई का निवासी बताया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

नई दिल्ली । बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी