इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ससुराल पक्ष पर जताई आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। एक का शव आंगन और दूसरा शव चारपाई पर पड़े मिले।

सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

गांव के ही रहने वालें अजीत सिंह ने बताया कि वह इस घर में रोजाना दूध देने आते है। वह कल भी आए थे और दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और आज भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मृतक के बेटे को फोन कर बताया.

हरियाली तीज पर महिलाओं ने बनाया विश्व रिकार्ड  ये खबर भी पढ़े : हरियाली तीज पर महिलाओं ने बनाया विश्व रिकार्ड

जिसके बाद उसके कहने पर वह ग्रामीणों के साथ घर के पीछे वाले दरवाजे से अन्दर घुसा तो अंदर मां पुष्पा देवी का शव चारपाई और बेटी निर्मला देवी का शव आंगन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई ।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में एक घर के अंदर मां बेटी के शव पड़े मिले है, जिनकी गला रेतकर हत्या की गई है।

पुष्पा देवी की उम्र करीब पचपन वर्ष और उनकी बेटी निर्मला देवी उम्र करीब 38 वर्ष है। वह माँ के साथ रहती थी। निर्मला देवी के पिता एवं छोटा भाई नोएडा में रहकर नौकरी और बड़ा भाई पुणे में रहकर नौकरी करता है।

निर्मला देवी की शादी वर्ष 2021 में सत्येंद्र कुमार निवासी कुतुकपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी से हुई थी। निर्मला देवी के कोई संतान न होने की वजह से ससुरालियों से मुकदमा चल रहा हैं।

न्यायालय की तरफ से सात हजार रूपये प्रति माह निर्मला देवी के पति को मेंटिनेंस के लिए देने पड़ते है। वह पिछले दो-तीन वर्षों से अपने मायके में अपनी मां पुष्पा देवी के साथ रह रही थी।

आज सुबह जब दूध देने वाले ने दोनों को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से एक धारदार दरांती को बरामद किया है।

प्रथम दृष्टया निर्मला देवी के ससुरालीजनों पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को हुई भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

DPL में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की 21 रन से शानदार जीत

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार रात पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में आउटर...
खेल 
DPL में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की 21 रन से शानदार जीत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू