नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग ये खबर भी पढ़े : सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया से जानकारी हासिल कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में संजू लिखा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास 16 अगस्त की रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट दिखाई नहीं दे रहा है।

आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोनों घटनाओं के पास मौजूद लोगों का मानना है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन में 21 लोगों की मौत

काठमांडू। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले चार दिनों में रोल्पा और जाजरकोट में कुल 21 लोगों की जान...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन में 21 लोगों की मौत

मणिपुर में 4.7 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला गिरफ्तार

चुराचांदपुर (मणिपुर)। असम राइफल्स ने चुराचांदपुर लेडी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चुराचांदपुर जिले के एक संदिग्ध घर में...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में 4.7 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला गिरफ्तार

भरूच की कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने...
राष्ट्रीय  गुजरात 
भरूच की कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू