लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख

घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

पूर्णिया में घरेलू विवाद में शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार ये खबर भी पढ़े : पूर्णिया में घरेलू विवाद में शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी लखीसराय में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मर्माहत हूं। ॐ शांति। श्रावण सोमवार के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है।"उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।"

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिखा,"लखीसराय में हुए दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मची। इसमें कई श्रद्धालु फंस गए और एक-दूसरे के नीचे दब गए, जिसके चलते कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

लखीसराय। ब‍िहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।...
बिहार 
बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मोत

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

उत्तर प्रदेश

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत