असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, पांच जिलों में राहत और पुनर्वास का काम जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुवाहाटी। असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ का प्रभाव भी 5 जिलों में रह गया है। इन जिलों के 170 गांव प्रभावित हैं। प्रभावित लोग अपने आवास एवं खेती की ओर लौटने कि लिए जद्दो-जहद कर रहे हैं। सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 16 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच चुका है। इस बार की बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 105 पहुंच गई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराईदेव एवं जोरहाट जिलों में हुआ है। पांच जिलों गोलाघाट, शिवसागर, नगांव, धेमाजी एवं जोरहाट के 14 राजस्व मंडलों के कुल 170 गांव प्रभावित हैं और 51869 नागरिक प्रभावित हैं। 3628.17 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण ये खबर भी पढ़े : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन आदि एजेंसियां जुटी हुईं हैं। रविवार को सरकार ने कुल 18 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान चार नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 109 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत