पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका परिषद में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फ़ात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में सच्चा कदम है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अनमोल धरोहर है, जिसे मिलकर सुरक्षित रखना होगा।

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

चेयरपर्सन फ़ात्मा रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि शहीदों और राष्ट्रनायकों के त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान विविधता में एकता, समानता और अखंडता का संदेश देता है। आजादी और शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। चेयरपर्सन फ़ात्मा रज़ा ने अनाथालय और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया। इन स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नौशेरा छुइया मंदिर में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान धार्मिक और राष्ट्रीय भावना का उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई दिया।

नगर पालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन व मुशायरा हुआ। इसमे पूर्व मंत्री आबिद रजा मुख्य अतिथि व पालिका चेयरपर्सन फात्मा रजा विशिष्ट अतिथि रही। कवियों व शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी रचनाओं को पेश किया। कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, भूरे पीर, मनोज चन्देल, अली अल्वी, अबरार अहमद, राजीव नारायण रायजादा, मुशाहिद, नवैद, मनोज कश्यप, उमा शंकर, प्रेमलता, भाग्यदेवी, ममता, भूदेवी चन्देल, अबरार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता सिविल सूर्य प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक नवैद इकबाल गनी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवैद इकबाल गनी ने किया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जन्मदिन पर राज्य मंत्री नटवर गोयल ने लिया जनसेवा का संकल्प

लखनऊ I जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नटवर गोयल ने प्रदेशवासियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों...
उत्तर प्रदेश 
जन्मदिन पर राज्य मंत्री नटवर गोयल ने लिया जनसेवा का संकल्प

पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

डॉ.कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ। प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ (विद्यावाचस्पति, विद्यासागर)...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जनपद की सभी तहसीलों में कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

बलरामपुर/ उतरौला।  जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से कल 17 अगस्त 2026, सोमवार...
जनपद की सभी तहसीलों में कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

यूपीएसडीएम ने लॉन्च किया कौशल संपर्क क्यूआर कोड 

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन  मुख्यालय पर आयोजित समारोह में निदेशक पुलकित खरे ने कौशल संपर्क क्यूआर कोड...
राज्य  उत्तर प्रदेश 