जनपद की सभी तहसीलों में कल आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, जनसमस्याओं का किया जाएगा निस्तारण
बलरामपुर/ उतरौला। जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से कल 17 अगस्त 2026, सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अगस्त माह के तृतीय शनिवार को पड़ने के कारण उक्त दिवस पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संभव नहीं था। इसके दृष्टिगत अगस्त माह के तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त 2026, सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील स्तर पर राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, पूर्ति, पंचायती राज, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
