ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन द्वारा ध्वजारोहण तथा मां सरस्वती एवं देश के महान बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, काव्यपाठ, एकांकी और भाषण सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम और महापुरुषों के बलिदान की गाथा को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल और परेड का मनमोहक प्रदर्शन किया।
स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान देशभक्तों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के माध्यम से देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, प्रदीप बत्तरा, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, रश्मि रावत, सबा फैयाज, एनसीसी लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
