अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
विपिन शर्मा
भीखमपुर-खीरी,19 अगस्त(तरुणमित्र)। थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत भीखमपुर कस्ता मार्ग पर गांव बीरमपुर में बुधवार शाम साढ़े चार बजे के समय गांव ठाकुर गंज निवासी छोटू उम्र लगभग 30 साल बाइक से कहीं जा रहे थे। बीरमपुर गांव में पहुंचते ही एक वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में पीछे से टकराकर सड़क पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की जानकारी मिलने पर भीखमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को मितौली सीएचसी को भिजवाया जहां उसका इलाज जारी है।
भीखमपुर कस्ता मार्ग पर जब से रोड की पट्टी का सफाई कार्य हुआ है तब से कई जगह पर जल भराव की समस्या होने के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं,संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में कई बार सूचना दी गई लेकिन जल भराव की समस्या का कोई समाधान नहीं होता दिख रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
