चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर में बत्ती गुल ,टॉर्च की रोशनी में लिखा गया उपचार

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को लाईट चले जाने पर काफी देर अंधेरा छाया रहा इस दौरान उपचार कराने आये रोगियों के पर्चे टॉर्च की रोशनी में लिखे गये वही मरीज को गर्मी से राहत दिलाने के लिये उनके तीमारदार हाथ के पँखे व कपड़े से हवा करते दिखाई दिये
सोमवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर विद्युत के अचानक चले जाने के दौरान पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। और डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी एवं उपचार के लिये आये रोगी पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बेचैन नजर आये। 
मौजूद स्टाफ जैनरेटर के चालू होने का इंतजार करते रहे। लेकिन परिसर में लगा जैनरेटर काफी देर तक स्टार्ट नही होने के कारण डॉक्टर से लेकर भर्ती रोगी व स्टाफ उमस भरी गर्मी के कारण बेचैन नजर आये। 
चिकित्सको को रोगियों के उपचार के लिये लिखे जाने वाला उपचारके पर्चे टॉर्च की रोशनी में लिखने को मजबूर होना पड़ा। वही वार्डो में भर्ती मरीजो के रोगियों के तीमारदारों को अपने मरीजो के ऊपर हाथ का पँखा व कपड़े से हवा करते देखा गया। 
इसके बारे में जब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ नवीन जैन से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर पर लगा जैनरेटर काफी पुराना हो गया है। जिसके बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल को बता दिया गया है। उन्होंने इसके लिये कार्यवाही शुरू कर दी है। उसके आते ही समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। वही आज टीबी वार्ड की बिल्डिंग को तोड़े जाने के दौरान लगी जेसीबी के द्वारा समीप में लगा बिजली के पोल में टक्कर लग जाने के फलस्वरूप पोल गिर गया,जिसकी बजह से ट्रॉमा सेंटर की तरफ जाने वाली सफ्लाई बन्द हो गयी है। जिसके लिये विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज