यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 18 अगस्त की सुबह चेतावनी जारी किया है।

जिला स्तरीय तात्कालिक मौसम चेतावनी में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता अधिक रहने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी गतिविधियों के कारण उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार
मौसम विभाग के जिला स्तरीय अलर्ट के अनुसार मैनपुरी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमरोहा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं संभल, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, औरैया, कानपुर नगर, कन्नौज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, इटावा.

नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस  ये खबर भी पढ़े : नवयुग कन्या महाविद्यालय में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़, लखनऊ, फर्रुखाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने की आशंका, सावधानी जरूरी
डॉ. सुनील पांडेय ने कहा कि बारिश के दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियां भी हो सकती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों, तालाबों और जलाशयों के पास जाने से बचना चाहिए। पेड़ों के नीचे खड़े होने के बजाय सुरक्षित पक्के स्थान पर रहना बेहतर होगा।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने तथा लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, तेज बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनी पर नजर रखें और गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज