मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, बस्ती को सौंपी थी। प्रतियोगिता में बस्ती और संतकबीर नगर जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में मंडल की कुल छह टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण एवं कैप पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीर नगर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बस्ती की टीम ने संतकबीर नगर को 4-0 से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अंडर-19 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग की एक-एक टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी प्रभाकर ओझा, अमित कुमार यादव, माता प्रसाद त्रिपाठी एवं जोखू प्रसाद ने निभाई। प्रतियोगिता में संतोष कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र गुप्ता, जगन्नाथ यादव एवं राजकुमार यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दूर-दराज से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विकास सोनकर, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बलराम रोहिदास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, खेलप्रेमी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...