प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन को लेकर प्रयागराज के बाजारों में अभी से रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं और रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है।

श्रीहरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा डाक कांवड़ियों का तांता  ये खबर भी पढ़े : श्रीहरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा डाक कांवड़ियों का तांता

सिविल लाइंस, कटरा, चौक घंटाघर, रामबाग, बैरहना, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, तेलियरगंज, सदर बाजार, खुल्दाबाद, राजरूपपुर, प्रीतमनगर, धूमनगंज और बेगम बाजार समेत कई क्षेत्रों में दुकानदारों ने राखियों की अलग-अलग किस्में सजाई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरामुफ्ती, बहसों, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, कोरांव, करछना, मांडा, बारा, शंकरगढ़, बहरिया और नवाबगंज सहित अन्य क्षेत्रों के बाजारों में राखी और पर्व से जुड़ी सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं।

सोहबतियाबाग में राखी की दुकान लगाने वाले दुकानदार चमन, बंगाली दादा और मंगल ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां मंगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों के साथ युवाओं और महिलाओं की पसंद के अनुसार भी राखियां बाजार में मौजूद हैं।

रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई भी बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेता है।

यही कारण है कि यह पर्व केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी माना जाता है।

पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इनामिया वांछित बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया

खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार*,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस...
 इनामिया वांछित बदमाश  मुठभेड़ में दबोचा गया

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक टूटा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक टूटा

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा