एमपी में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1750 रुपये की सौगात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर में प्रसिद्ध माँ शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन समेत जिले को 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

नियमित सहायता के साथ रक्षाबंधन का विशेष शगुन
जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 रुपये प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।

योजना के तहत अब तक का कुल वित्तीय विवरण
उन्होंने बताया कि जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.10 बजे भोपाल से हवाई जहाज से प्रस्थान कर एक बजे रीवा एयरपोर्ट और यहां से दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर से रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे हेलीपैड मैहर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे माँ शारदा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 8.95 करोड़ रुपए की लागत के मां शारदा लोक के फेज़-1 के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 151 करोड़ रुपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 105 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मैहर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 5.20 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे रीवा एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा