अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान 29 भारी धातु के गोलाकार टुकड़े मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल और हलचल मच गई।

एक साथ बड़ी संख्या में धातु के गोले मिलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

भनौली निवासी मो. इकबाल अपने भूखंड पर शौचालय बनवाने के लिए गड्ढे की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से भारी धातु की गोलाकार वस्तुएं दिखाई दीं। मजदूरों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी।

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

इसके बाद मंगलवार सुबह मो. इकबाल ने मुसाफिरखाना कोतवाली में इसकी लिखित सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान कुल 29 धातु के गोले बरामद किए गए। सभी गोलों का वजन करीब आठ से दस किलोग्राम के बीच बताया जा रहा है। गोलों की बनावट और उनमें बने छिद्र को देखते हुए इनके पुराने तोप के गोले होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुदाई वाले स्थान की घेराबंदी कर दी और वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। निर्माण कार्य को भी फिलहाल रोक दिया गया है।

ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

टीम ने बरामद सभी 29 गोलों को सुरक्षित तरीके से बोरियों में रखवाया। प्रशासन ने मामले की जानकारी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, लखनऊ को भी दे दी है।

एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश राज ने बताया कि भनौली में खुदाई के दौरान 29 गोलाकार धातु की वस्तुएं मिली हैं, जिनका वजन लगभग आठ से दस किलोग्राम है। प्रकरण की जांच के लिए एएसआई को सूचना दी गई है और टीम के गांव पहुंचकर इन वस्तुओं की जांच करने की उम्मीद है।

अब सभी की निगाहें पुरातत्व विभाग की जांच पर टिकी हैं। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि जमीन के नीचे मिले ये भारी धातु के गोले वास्तव में पुराने तोप के गोले हैं या किसी अन्य काल अथवा उपयोग से जुड़ी वस्तुएं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा