अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास मंगलवार देर रात गश्त के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक आकाश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार देर रात कार से गश्त पर निकले थे।

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे ये खबर भी पढ़े : यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उनकी कार गिट्टी लदे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मियों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे।

वहीं 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर पहुंचकर घायल कांस्टेबल के इलाज की स्थिति जानी तथा बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा