गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दो किशोर गंगा में लापता हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा।

लापता किशोरों की पहचान कृष्णा निवासी राजा मार्केट, अहिरवां और शिवा शुक्ला निवासी पटेल नगर के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त हैं।

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

परिजनों के अनुसार आज सूर्य, विराग, कृष्णा और शिवा चारों दोस्त गंगा स्नान के लिए ड्योढ़ी गंगा घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान कृष्णा और शिवा अचानक गंगा की तेज धारा में बह गए।

दोनों को बहता देखकर साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। घाट पर मौजूद लोगों ने भी काफी देर तक दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई।

कृष्णा के पिता परमेश्वर ने बताया कि आज वह अपने बेटे कृष्णा और अन्य परिजनों के साथ ड्योढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के बाद परिवार के लोग घर लौट गए थे।

शाम को कृष्णा ने घर पर बताया था कि वह सिद्धनाथ घाट जा रहा है। बाद में जानकारी मिली कि वह ड्योढ़ी गंगा घाट पर गंगा में डूब गया है और उसका दोस्त शिवा भी उसके साथ लापता है।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लापता किशोरों के परिजनों से भी बातचीत की।

पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छह लोग गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे थे। इनमें चार दोस्त और उनके दो परिजन शामिल थे।

शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन दोस्त नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाहर निकल आया, जबकि कृष्णा और शिवा तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में दोनों किशोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीएसी के गोताखोरों, स्टीमर और एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है।

पुलिस के अनुसार गंगा में बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण तलाश में परेशानी आ रही है। मंगलवार सुबह दोबारा व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया जाएगा। दोनों किशोरों के परिजन घाट पर मौजूद रहे और उनके लापता होने से परिवार में कोहराम मचा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में...
छत्तीसगढ़ 
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन...
बिहार 
कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के...
बिहार 
रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत