रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के दौरान एक युवक फिसलकर कोशी नदी की तेज धारा में गिर गया। नदी के तेज बहाव में बह जाने के बाद युवक लापता हो गया।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह नेपाल से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

लापता युवक की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सुरसर निवासी 30 वर्षीय संजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

बताया गया कि सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर संजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ कोशी बराज पहुंचा था। सभी लोग कोशी नदी में स्नान कर जल लेकर शिवालय में जलाभिषेक करने की तैयारी में थे।

इसी दौरान संजीत अपने दोस्तों के साथ कोशी बराज के गेट नंबर-12 के डाउन स्ट्रीम में रील बनाने लगा। रील बनाने के क्रम में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बराज का गेट खुला हुआ था, जिससे पानी का बहाव काफी तेज था। देखते ही देखते संजीत तेज धारा में लापता हो गया।

बांकीपुर से प्रशान्त की तय, गुजराज में भाजपा जीती ये खबर भी पढ़े : बांकीपुर से प्रशान्त की तय, गुजराज में भाजपा जीती

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और उसके दोस्तों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संजीत के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार सुबह नेपाल से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

घटना के बाद एक बार फिर कोशी बराज और नदी की तेज धारा वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। विशेषकर बराज के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में पानी के तेज बहाव के बीच सेल्फी और रील बनाने से लोगों को बचने की अपील की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में...
छत्तीसगढ़ 
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन...
बिहार 
कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के...
बिहार 
रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत