रोजगार मोर्चे पर राहत, जुलाई में बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई महीने में घटकर 5.1 फीसदी रह गई है, जो जून में 5.5 फीसदी रही थी। इस दौरान श्रमबल भागीदारी और कामगार जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) दोनों में सुधार दर्ज किया गया है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक जुलाई महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर पांच फीसदी से घटकर 4.5 फीसदी रह गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में ये जून के 6.6 फीसदी से मामूली बढ़त के साथ 6.7 फीसदी हो गई।

एनएसओ के मुताबिक जुलाई 2025 की तुलना में कुल और ग्रामीण बेरोजगारी दर में बहुत बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, शहरी बेरोजगारी दर एक साल पहले के 7.2 प्रतिशत से घटकर 6.7 फीसदी रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में कुल बेरोजगारी दर जून के 5.3 फीसदी से घटकर जुलाई में पांच फीसदी रह गई। इस तरह जुलाई, 2025 के मुकाबले इसमें 0.3 फीसदी की गिरावट आई है।

आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी दर 4.9 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी रही रही, जबकि शहरी पुरुषों में यह जून के स्तर के आसपास रही। हालांकि, जुलाई 2025 की तुलना में शहरी पुरुषों की बेरोजगारी दर 6.6 फीसदी से घटकर 5.9 फीसदी रह गई है।

इसके अलावा महिलाओं में कुल और ग्रामीण बेरोजगारी दर जुलाई में जून के मुकाबले घटी है, लेकिन दोनों एक साल पहले के स्तर से अधिक रहीं। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर जून के 8.4 फीसदी से बढ़कर जुलाई में 8.8 फीसदी हो गई, जबकि जुलाई 2025 में ये 8.7 फीसदी थी।

मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर जुलाई के मासिक अनुमान 3,71,021 लोगों से जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। जुलाई 2026 का मासिक बुलेटिन इस शृंखला का 16वां बुलेटिन है।

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर ये खबर भी पढ़े : विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

दक्षिण-एशियाई और प्रवासी सर्वेक्षण के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की कुल श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जून के 54.4 फीसदी से बढ़कर जुलाई में 55.4 फीसदी हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह 56.6 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 50.1 फीसदी से मामूली बढ़कर 50.4 फीसदी रही।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर। साइबर थाना रायपुर पुलिस की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग में...
छत्तीसगढ़ 
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 1.15 करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन...
बिहार 
कटिहार: सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, 1.58 लाख का जुर्माना

रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

सुपौल। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बराज के गेट नंबर-12 के पास रविवार देर रात रील बनाने के...
बिहार 
रील बनाने के दौरान कोसी नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत