पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

वाहन जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में ई-रिक्शा सवार नौ मजदूर घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया। सभी घायल परसवारा गांव के निवासी बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी सारंगपुर में दिनभर मजदूरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने गांव परसवारा लौट रहे थे। इसी दौरान वैष्णो माता पहाड़ी के समीप लुधगवां मोड़ पर पीछे से आ रहे टाटा लोडर पिकअप क्रमांक एमएच 48 बीएम 2432 ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और शाहनगर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा ये खबर भी पढ़े : बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा

आरक्षक रविन्द्र, सोहन भिलाला और अनुज ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की पहचान देवकुमार, संतकुमार, दीपक, विनोद कुमार, प्रिया, राजकुमार, शिवकली, केशकली और निर्भय सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया।

इधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। शाहनगर पुलिस ने पीछा कर खडौला स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में प्रधान आरक्षक ईश्वरदयाल, हेमंत रावत और आरक्षक राकेश ने घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा