एनएच-20 पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत
खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 पर कुंदी बरटोली के समीप सोमवार की शाम में दो बाइकाें की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
हादसे के समय दोनों बाइकाें पर दो-दो युवक सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों में एक केटीएम बाइक भी शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
ये खबर भी पढ़े : जौनपुर: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लौट रहे दो लोगों की मौतचिकित्सकों ने जांच के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत सिदमा गांव निवासी दरगा कलौंडिया को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में उसी गांव के बिरसा चम्पिया और दूसरी बाइक पर सवार खूंटी के कमंता निवासी दयाल संगा और उसका एक साथी घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर हैं।
घायल बिरसा चम्पिया ने बताया कि वह दरगा कलौंडिया की बाइक पर सवार होकर सिदमा से खूंटी आ रहा था। शाम करीब पांच बजे कुंदी बरटोली के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद उसे सीधे खूंटी सदर अस्पताल में होश आया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुरहू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
