महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कबरई पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त जहांगीर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जनपद के एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार की रात यह कार्रवाई हुई।

प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित ये खबर भी पढ़े : प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित

थाना कबरई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने 25 हजार के ईनामी वांछित अभियुक्त जनपद मुख्यालय के रामनगर निवासी जहांगीर पुत्र अब्बास अली को पुलिस लाइन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।

बुधवार को सदर क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि जनपद में जुआ और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

आरोपी संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह में संलिप्त था और काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी सर्विलांस टीम के एसआई शिवप्रताप सिंह, विवेक यादव, रोशन गुप्ता और कांस्टेबल अभिषेक वर्मा, दीपक वर्मा, रंजीत सिंह, निर्भय सिंह, नीलेश, और अभिषेक दुबे शामिल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा