अनुपम त्यागी को 'डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से किया गया सम्मानित
बस्ती - जनपद बस्ती पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी, प्रभारी चौकी अमहट घाट थाना कोतवाली जनपद बस्ती को प्रतिष्ठित 'पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक 18-08-2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त अधिकारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा उपरोक्त अधिकारी को उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण बस्ती पुलिस परिवार के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बस्ती पुलिस इनके इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
