महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। मयूर रेसिडेंसी विस्तार महिला ग्रुप की ओर से हरियाली तीज के पावन पर्व पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद श्रद्धा उपाध्याय ने मधुर कजरी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सावन की रंगत भर दी। 

मंच संचालन नीतू शर्मा एवं अपर्णा सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अर्चना सिंह ने भी संचालन में सहयोग दिया। विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों को आकर्षक बनाने में पल्लवी और जया श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्नेहा, कीर्ति सिंह, अनीता पटेल, भावना, पूजा, कीर्ति गुप्ता, नेहा, मीनू, श्वेता, गिरीश और नीलम ने लोकगीतों एवं बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में तिरंगे का अपमान, जमीन पर पड़े मिले राष्ट्रीय ध्वज ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में तिरंगे का अपमान, जमीन पर पड़े मिले राष्ट्रीय ध्वज

कार्यक्रम की संयोजिका आभा श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि के रूप में सरिता सिंह उड़ान डांस एकेडमी अध्यक्ष तथा पार्षद कल्पना बर्मा द्वारा अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मलित हुईं और लोगों का उत्साहवर्धन किया गया और नीतू शर्मा  को मिस तीज क्वीन का ताज पहना कर महफ़िल में चार चांद लगाया गया, आभा श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, भाईचारे और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 