त्यौहारी लेकर बेटी के घर जा रही मां को ऑटो ने रौंदा, तोड़ा दम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। नाग पंचमी के त्योहार पर बेटी के घर खुशियां बांटने जा रही एक बेबस मां तेज रफ्तार के कहर का शिकार हो गई। बक्शी का तालाब इलाके में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने सड़क किनारे चल रही बुजुर्ग महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

मूल रूप से सीतापुर के सहोली संदना की रहने वाली 64 वर्षीय सीता पाल सोमवार को अपनी बेटी आशा के घर जाने के लिए निकली थीं। आशा की शादी बीकेटी के टिकरी गांव में हुई है। नाग पंचमी के मौके पर वह अपनी बेटी को पारंपरिक त्यौहारी देने के लिए बेहद खुश होकर घर से रवाना हुई थीं। वह बीकेटी के बेहडा चक्की चौराहे पर ऑटो से उतरीं और पैदल ही गांव के रास्ते पर आगे बढ़ने लगीं।

तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ऑटो ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। आसपास के लोगों ने उनके पास गिरे मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी। सूचना मिलते ही दामाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सीता पाल के पति हेमनाथ पाल की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में उनका एक बेटा सौरभ और बेटी आशा हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित समस्त गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों हेतु भूसा,...

यूपी में कानून का नही,  पुलिस का गुंडाराज :स्वामी प्रसाद     

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 