शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक टूटा

निफ्टी के 34 शेयरों में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से कुछ देर में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए।

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे  ये खबर भी पढ़े : बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

हालांकि लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांकों ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली सुधार भी हुआ।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 17.41 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,218.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण पहले पांच मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 130 अंक उछल कर हरे निशान में 77,347.81 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में शेयरों की बिक्री शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स 260 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 76,971.59 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 241.92 अंक यानी 0.31 प्रतिशत टूट कर 76,993.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 2.85 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 24,152.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही पहले पांच मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 20 अंक से अधिक की तेजी दिखाते हुए हरे निशान में 24,172.85 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण यह सूचकांक दोबारा लाल निशान में गिर गया।

लगातार हो रही बिक्री की वजह से पहले 20 मिनट में ही निफ्टी करीब 90 अंक की कमजोरी के साथ 24,065.10 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार भी हुआ।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 70.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,084.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,791 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,186 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,605 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से नौ शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एटरनल, सन फार्मास्युटिकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 0.97 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,235.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,154.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये...
पश्चिम बंगाल 
हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

कोलकाता। न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात हुए भयावह अग्निकांड के बाद होटल की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार