हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी ने रकम के बंडल फेंके बाहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की कार्रवाई के दौरान आरोपित कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम के बंडल बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर पूरी रकम बरामद कर ली।

बुधवार सुबह जारी एसीबी के बयान अनुसार, कार्रवाई के दौरान शुभमय मंडल ने रिश्वत के दो बंडल बाहर फेंक दिए। हालांकि, वह बाकी रकम फेंक नहीं सका।

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन ये खबर भी पढ़े : सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

तलाशी में उसके पास से तत्काल 50 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद एसीबी की टीम ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां आरोपित ने रकम फेंकी थी।

वहां से भी 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। इस तरह कुल एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद हुई।

गिरफ्तारी के दौरान शुभमय मंडल ने काफी विरोध किया और हंगामा भी किया। इसके बावजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि सोमवार को भी एसीबी ने हावड़ा जिले के बांटरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ कथित उत्पीड़न के मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष से रिश्वत ली थी। लगातार दो दिनों में हावड़ा पुलिस के दो कर्मियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हलचल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड...
गुजरात 
‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

By Rajesh Jaiswal
Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया