ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

ग्लोबल बॉन्ड की बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोर सेंटीमेंट बना रहा। इसकी वजह से डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 116 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया।

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत टूट कर 7,691.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 355.20 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,289.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत लुढ़क कर 53,292.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,728.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,509.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 210.25 अंक यानी 0.80 प्रतिशत फिसल कर 26,128.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स 59.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,531 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,107 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत लुढ़क कर 5,686.17 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 398.53 अंक यानी 5.80 प्रतिशत टूट कर 6,471.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,871.73 अंक यानी 2.77 प्रतिशत फिसल कर 65,589 अंक के स्तर पर तक गिर गया है।

इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी आज काफी कमजोरी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 78.13 अंक यानी 1.96 प्रतिशत लुढ़क कर 3,912.17 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 526.28 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,782.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत लुढ़क कर 1,613.27 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत फिसल कर 6,425.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

राज्य सरकार ने घटना की जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपी भावनगर (गुजरात)। भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड...
गुजरात 
‘रॉयल स्टैग’ बनी काल! जहरीली शराब से 3 की मौत,17 का इलाज जारी

Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

By Rajesh Jaiswal
Mumbai: 25 लाख खर्च वाले दावे पर BMC का खंडन:

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया